Punjab News: पंजाब में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं, पढ़ें शिक्षा मंत्री का Tweet

Daily Samvad
2 Min Read
Harjot Singh Bains
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 261 शब्द|📅 16 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने अभी अभी Tweet कर के एक बड़ी जानकारी दी है। बाढ़ प्रभावित पंजाब में कल से स्कूल खुलने को लेकर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस ट्वीट में विस्तार से सबकुछ बताया गया है। कल यानि सोमवार से सभी स्कूल खुलेंगे।

Punjab News: पंजाब में कल स्कूल खुलेंगे या नहीं, पढ़ें शिक्षा मंत्री का Tweet
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा किया गया ट्वीट
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट में लिखा है कि कल सोमवार 17 जुलाई 2023 से पंजाब के सभी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि पंचायत, शिक्षा, स्थानीय सरकार, सिंचाई, लोक निर्माण या अन्य विभागों के समन्वय से सरकारी/सहायता/मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों की इमारते बच्चों की सुरक्षा के तौर पर खतरे से रहित हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

ट्वीट में उन्होंने आगे लिखा है कि सभी स्कूलों के प्रधानों एवं प्रबंधन कमेटियों को भी निर्देश दिया गया है कि वे आज अपने स्तर पर यह सुनिश्चित करें कि स्कूल भवन छात्रों के लिए सुरक्षित हैं और छात्रों की सभी प्रकार की सुरक्षा के लिए वे जिम्मेदार होंगे। यदि किसी स्कूल या इलाके में बाढ़ आ गई है या कोई स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है, तो केवल उन्हीं स्कूलों में संबंधित जिलों के डिप्टी कमिश्नर छुट्टी की घोषणा करेंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *