Air India Flight: एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री का मोबाइल हुआ ब्लास्ट, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 254 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, उदयपुर। Air India Flight: एयर इंडिया (India Flight) की एक फ्लाइट में एक यात्री का मोबाइल फोन फट गया, जिसके चलते फ्लाइट की तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल फटने की यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट 470 में हुई। यह फ्लाइट उदयपुर एयरपोर्ट से ही दिल्ली के लिए रवाना हुई। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद एक यात्री के मोबाइल फोन की बैटरी अचानक फट गई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यात्री के मोबाइल फोन में विस्फोट होने से यात्री घबरा गए. इसके बाद फ्लाइट की दोबारा उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट के उदयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद 3 से 4 यात्री उसमें से निकल गए। बताया जा रहा है कि उन यात्रियों ने फ्लाइट में चढ़ने से इनकार कर दिया। लेकिन बाद में तकनीकी जांच के बाद फ्लाइट को दोबारा दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान संख्या-470 अपने निर्धारित समय दोपहर 1 बजे उदयपुर से रवाना हुई। फ्लाइट में करीब 140 यात्री सवार थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, करीब 10 मिनट बाद फ्लाइट में सवार एक यात्री के मोबाइल की बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। मोबाइल की बैटरी में धमाके की आवाज से फ्लाइट में बैठे अन्य यात्रियों में डर का माहौल हो गया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *