Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में दिल का दौरा पड़ने से मौत, घर में छाया मातम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, कनाडा। Punjab News: कनाडा से बुरी खबर है सामने आ रही है। खबर है कि जलालाबाद के 26 वर्षीय युवक की कनाडा के ब्रैम्पटन में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक वह काम से वापस आकर सो गया और इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा। फिलहाल कनाडा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है, जिसके बाद शव को भारत लाया जाएगा।

Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में दिल का दौरा पड़ने से मौत, घर में छाया मातम

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मिली जानकारी के मुताबिक, अपने माता-पिता का इकलौता बेटा संजय तीन साल पहले लॉ की पढ़ाई पूरी करने के बाद कनाडा चला गया था। वह कनाडा के एक ड्राइविंग स्कूल में काम करता था। वह लोगों को गाड़ी चलाना सिखाता था। कल रात वह काम से वापस आया और अपने अपार्टमेंट में सो गया। सुबह जब उसके परिजनों ने उसे फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके बाद माता-पिता ने दोस्तों को बुलाया। दोस्तों ने जाकर देखा तो वह मर चुका था। अफसोस की बात यह है कि संजय अपने माता-पिता का इकलौते बेटा था। कुछ दिन बाद पिता उससे मिलने कनाडा जाने वाले थे। बेटे द्वारा पिता के कनाडा आने की तैयारी की जा रही थी। परिवार ने भारत सरकार से अपील की है कि उनके मृत बेटे का शव जल्द से जल्द पंजाब लाया जाए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *