डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम (Punjab Weather) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के विभिन्न जिलों में शनिवार रात से बारिश का दूसरा दौर शुरू हो गया। बाढ़ जैसे हालात का सामना कर रहे लोग एक बार फिर चिंतित हो गए हैं। होशियारपुर के दसूहा में सबसे ज्यादा 72 मिमी बारिश दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
किसानों की हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गयी है। रविवार शाम छह बजे पौंग बांध से ब्यास नदी में 22300 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पंजाब में 1414 गांव और हरियाणा में 1298 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। करीब 5.50 लाख एकड़ फसल पानी में डूब गई है। ब्यास के साथ लगते तलवाड़ा, मुकेरियां, दसूहा, टांडा में हाई अलर्ट जारी किया गया। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फरीदकोट, बठिंडा और फिरोजपुर में बारिश हुई।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
इसी बीच भाखड़ा बांध में जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच रहा है। भाखड़ा में जलस्तर 1641.30 फीट तक पहुंच गया है। जबकि डैम की फुल कैपेसिटी 1680.82 फीट है। वहीं फ्लड गेट लेवल 1645 फीट है। पानी 1645 फीट के पार होने के बाद कभी भी परिस्थितियों को देखते हुए गेट खोले जा सकते हैं। बाढ़ के हालातों से उभर रहे पंजाब में अब बीमारियों का डर सताने लगा है। मोहाली में डायरिया के 65 मरीज सामने आए हैं।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया






