Tomato Price: केंद्र सरकार ने लिया फैसला, इन शहरों में 80 रुपए किलो मिलेगा टमाटर

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 17 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Tomato Price: देशभर में टमाटर (Tomato Price) की लगातार ऊंची कीमतों से अब कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, केंद्र सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिसके बाद 16 जुलाई से देश के विभिन्न शहरों में टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बिकेगा। देश के कई हिस्सों में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारत सरकार ने जानकारी दी है कि देशभर में 500 से ज्यादा जगहों पर स्थिति का दोबारा मूल्यांकन करने के बाद 16 जुलाई से टमाटर 80 रुपये प्रति किलो बेचने का फैसला किया गया है।

भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ और भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ लिमिटेड के माध्यम से दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर की बिक्री 16 जुलाई से शुरू हो गई है। इसके साथ ही जल्द ही इस व्यवस्था को अन्य शहरों में भी लागू किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उल्लेखनीय है कि मानसूनी बारिश के कारण विभिन्न राज्यों में बाढ़ की स्थिति के बीच खुदरा बाजारों में टमाटर की कीमत 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अखिल भारतीय औसत कीमत लगभग 117 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *