Punjab News: पंजाब के 19 जिलों के 1432 गांव बाढ़ से प्रभावित, अब तक 38 लोगों की मौत, 15 ज़ख़्मी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों अनुसार कीमती मानवीय जानों और जायदादों को बचाने के लिए पंजाब सरकार की मशीनरी राज्य में बाढ़ के कारण प्रभावित हुए लोगों को फिर राह पर लाने के लिए जंगी स्तर पर काम कर रही है। राज्य में राहत कामों को तेज करते और मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों अनुसार 26280 व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित इलाकों में से निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 18 जुलाई को प्रातः काल 8 बजे तक 1432 गाँव बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य में कुल 155 राहत कैंप स्थापित किये गए हैं, जिनमें 3828 लोग ठहरे हुए हैं। ज़िक्रयोग्य है कि तरन तारन, फ़िरोज़पुर, फ़तेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, होशियारपुर, रूपनगर, कपूरथला, पटियाला, मोगा, लुधियाना, एस. ए. एस. नगर, जालंधर, संगरूर, एस. बी. एस. नगर, फाजिल्का, गुरदासपुर, मानसा, बठिंडा और पठानकोट समेत 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

राजस्व विभाग की तरफ से अलग- अलग जिलों से प्राप्त रिपोर्टों अनुसार राज्य में बाढ़ के कारण कुल 38 लोगों की जान गई है और 15 ज़ख़्मी हुए हैं जबकि 2 अभी भी लापता हैं। पशु पालन विभाग से मिली जानकारी अनुसार राज्य में कुल 2198 पशुओं का इलाज किया गया और 7243 पशुओं का टीकाकरण किया गया है। विभाग की बचाव टीमें जरूरतमंद पशुओं के इलाज, फीड सप्लाई, चारा और सिलेज मुहैया करवाने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तनदेही के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में काम कर रही हैं। प्रवक्ता अनुसार 458 रैपिड रिस्पांस टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में काम कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में 244 मैडीकल कैंप लगाए हैं और ओ. पी. डीज. की कुल संख्या 8531 है। उन्होंने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार ड्राई फूड के पैकेट बाँटे जा रहे हैं। रूपनगर में 21,971, पटियाला में 64,000 और एस. ए. एस. नगर में 4000, एस. बी. एस. नगर में 5700 और फ़तेहगढ़ साहिब में 2200 पैकेट बाँटे गए हैं।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *