⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 203 शब्द|📅 18 Jul 2023
डेली संवाद पंजाब Flood In Punjab: पंजाब में एक हफ्ते से बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अभी तक पंजाब में बाढ़ से होने वाला नुकसान लगातार जारी है। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि खडूर साहिब में मुंडापिंड गांव के पास ब्यास नदी का बांध टूट गया है। जिससे तरनतारन में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
इसके साथ ही 3 गांवों के डूबने का खतरा पैदा हो गया है। आपको बता दे कि यहां पहले से ही खेतों में कई एकड़ फसल पानी में डूब चुकी है। ग्रामीण अपने स्तर पर बांध को फिर से बनाने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही मानसा में जलभराव वाली जगहों पर सेल्फी लेने पर रोक लगा दी गई है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मानसा के जिला मजिस्ट्रेट ने धारा 144 के तहत यह पाबंदी लगाई। आदेश में कहा गया है कि किसी भी जलभराव वाले क्षेत्र, टूटे बांध, पुल और नदी-नालों पर मोबाइल से सेल्फी नहीं ली जाएगी। यह आदेश 31 जुलाई तक लागू रहेगा।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया








