Flood In Punjab: तबाही मचा सकता है घग्गर, सरदूलगढ़ के पास बांध को मजबूत करने में जुटा प्रशासन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 236 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। वहीं आज भी पंजाब के 3 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट है। घग्गर नदी में आई बाढ़ के कारण पंजाब के कई जिलों में नुकसान हुआ है। जहां लोगों के घर ढह गए हैं वहीं फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। घग्गर नदी और भी तबाही मचा सकती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इतनी दरारों के बावजूद नदी में पानी ज्यादा कम नहीं हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सरदूलगढ़ के पास बांध को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मानसा-सिरसा हाईवे पर भी बांध बनाया जा रहा है। सड़क के बीचो-बीच मिट्टी के ढेर लगाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके साथ ही चांदपुर बांध इस समय बड़ा सिरदर्द बना हुआ है। हरियाणा ने इस तटबंध पर पुलिस तैनात कर दी है। पंजाब की ओर से यहां बांध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। घग्गर नदी से छोड़ा गया पानी बड़े पैमाने पर तबाही मचा रहा है। घग्गर और सतलुज का पानी हरिके हेड से पाकिस्तान में भेजा गया, लेकिन पानी के कारण फिरोजपुर का सरहदी इलाका पूरी तरह से पानी में डूब चुका है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *