Punjab News: गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा कृषि को लाभदायक धंधा बनाने के लिए करोशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 453 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में कृषि को फिर लाभदायक धंधा बनाने और पंजाब के किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए पंजाब के कृषि और किसान कल्याण मंत्री स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने आज यहाँ पंजाब के दौरे पर आए करोशिया और श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल के साथ विचार-विमर्श किया।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब के किसान बहुत ही मेहनती हैं और उनकी अथक मेहनत के कारण ही पंजाब को “देश के अन्नदाता“ का खि़ताब मिला है परन्तु अब राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए प्रौद्यौगिकी, खोज और उद्योगों के सहयोग की ज़रूरत है।

कृषि मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व अधीन पंजाब सरकार किसानों को गेहूँ- धान के रिवायती फ़सली चक्कर में से निकालने के लिए कृषि विभिन्नता लाने के लिए यत्न कर रही है। इसके साथ ही राज्य सरकार जल्दी ख़राब होने वाले फ़लों और सब्जियों की संभाल और निर्यात को बढ़ाने के साथ-साथ इनके मंडीकरण को यकीनी बनाने के लिए भी ठोस प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने मार्कफैड के अधिकारियों को जल्दी ख़राब होने वाले फ़लों और सब्जियों की संभाल और निर्यात करने वाली यूनिटों की सूची जारी करने के लिए भी कहा। प्रतिनिधिमंडल को राज्य के कृषि सैक्टर में जानकारी सांझा करने और निवेश के लिए न्योता देते हुए स. गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की खुशहाली के लिए करोशिया और श्रीलंका के साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार है।

कृषि सैक्टर में पंजाब के साथ मिल कर काम करने में रूचि दिखाते हुये करोशिया बिज़नस चेंबर आफ कामर्स के प्रधान श्री मियांक जगवानी, वाइस प्रधान कुमारी श्वेता, कुमारी निकोला और श्रीलंका से जय कुमार ने बताया कि उनके मुल्कों में बासमती चावल, शहद, हल्दी अन्य की भारी माँग है। करोशिया से आए प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस साल नवंबर महीने में एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल पंजाब का दौरा करेगा और कृषि सैक्टर में काम करने की संभावनाओं की आलोचना करेगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अफ्रीका से आए किसानों ने अपने तजुर्बे सांझे करते हुये कहा कि ऐवोकाडो की कृषि पंजाब के किसानों के लिए बहुत लाभदायक हो सकती है। प्रगतिशील किसान हरमन थिंद ने बताया कि राज्य में कुछ किसान पहले ही ऐवोकाडो की काश्त शुरू कर चुके हैं और इसके मंडीकरण में भी बहुती मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ता। पी. ए. यू. के उप कुलपति डाः सतबीर सिंह गोसल ने कहा कि वह करोशिया से आने वाले सेब और अन्य फलों की नरसरियाँ तैयार करने के बारे खोज करेंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *