Punjab News: पटवारियों की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 258 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पटवारियों की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पटवारियों की नियुक्ति को लेकर पंजाब सरकार के फैसले को गलत बताया है। दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पिछले साल 6 जुलाई को घोषणा की थी कि अब पंजाब में पटवारियों की ट्रेनिंग का समय डेढ़ साल नहीं बल्कि एक साल होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

पटवारियों को प्रशिक्षण के समय से ही वेतन दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के खिलाफ एक पटवारी ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिस पर हाई कोर्ट ने 26 मई 2023 से पहले नियुक्त पटवारियों की एक साल की ट्रेनिंग को अवैध करार दिया था। जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने फैसले में कहा कि 1966 के नियमों के मुताबिक पटवारियों को अपना प्रशिक्षण पूरा करना होगा।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यदि नियुक्ति के बाद पटवारियों को वेतन दिया गया है तो उसे प्रशिक्षण वजीफा के बाद पुनः निर्धारित किया जाए। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि याचिका दायर करने वाला पटवारी पहले नियुक्त था, इसलिए उसे नौकरी में वरिष्ठता दी जानी चाहिए।

डेढ़ साल की ट्रेनिंग के बाद नियुक्त हुए पटवारियों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्होंने डेढ़ साल की ट्रेनिंग ली है, जबकि उसके बाद नियुक्त हुए पटवारियों को एक साल की ट्रेनिंग दी गई थी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *