Weather Update: मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान है तो मत जाएं, यमुना ने मचाया है हाहाकार, परिक्रमा मार्ग पर चल रही है नाव, जिला प्रशासन ने जारी की अपील

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 18 Jul 2023

डेली संवाद, मथुरा/लखनऊ। Weather Update: अगर आप कृष्ण भगवान की नगरी मथुरा वृंदावन जाने का प्लान कर रहे हैं तो फिलहाल रुक जाईए। क्योंकि यमुना के पानी ने दिल्ली के बाद अब मथुरा और वृंदावन में भी बाढ़ पैदा कर दिया। दिल्ली के बाद यमुना ने उत्तर प्रदेश के मथुरा और वृंदावन में उफान पर है।

Weather Update: मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान है तो मत जाएं, यमुना ने मचाया है हाहाकार, परिक्रमा मार्ग पर चल रही है नाव, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
वृंदावन परिक्रमा मार्ग में भरा पानी

जानकारी के मुताबिक वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में चार से पांच फीट तक पानी भर गया है। स्थिति यह है कि लोग अब परिक्रमा मार्ग पर नाव चला रहे हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से कहा है कि मंगलवार को मथुरा-वृंदावन की यात्रा पर न आएं। वहीं खादर क्षेत्र में हर तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। 150 से ज्यादा कालोनियां और 29 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मथुरा वृंदावन के साथ साथ आगरा में भी यमुना ने अपना रौद्र रुप दिखाया है। आगरा में कैलाश मंदिर के गर्भगृह में पानी भर गया। पश्चिम के जिलों में कहीं बाढ़ का पानी उतर रहा है तो कहीं कटान जारी है। मथुरा जिले में खतरे के निशान से 1.31 मीटर ऊपर बह रही यमुना में सुबह से ही जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया।

Weather Update: मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान है तो मत जाएं, यमुना ने मचाया है हाहाकार, परिक्रमा मार्ग पर चल रही है नाव, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
वृंदावन परिक्रमा मार्ग पर चल रही है नाव

वृंदावन में छह किमी के परिक्रमा मार्ग में तीन फीट तक पानी जमा है। वहीं आगरा में खतरे के निशान से तीन फीट ऊपर बह रही यमुना ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है।

Weather Update: मथुरा-वृंदावन जाने का प्लान है तो मत जाएं, यमुना ने मचाया है हाहाकार, परिक्रमा मार्ग पर चल रही है नाव, जिला प्रशासन ने जारी की अपील
मथुरा के एक पार्क में जमा पानी
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मेरठ में यमुना और गंगा समेत कई सहायक नदियों में अब जलस्तर में उतार आने लगा है, लेकिन इन नदियों से कई क्षेत्रों में कटान जारी है। फसलें जलमग्न हैं। सहारनपुर में बाढ़ से प्रभावित सभी कालोनियों का पानी उतर गया है। मुजफ्फरनगर में काली नदी में उफान आने से न्याजुपुरा मोहल्ले की गलियों में पानी घुस गया है। बिजनौर में पत्थर का स्टड लगने से गलखा देवी मंदिर के पास कटान रुक गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *