Ashes 2023: क्रिस वोक्स की शानदार गेंदबाजी, पहली पारी में 317 रनों पर सिमटी कंगारू टीम

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नई दिल्ली। Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी में 317 रनों पर सिमट गई है। इससे पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए महज 2 बल्लेबाजों ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया। कंगारू टीम के लिए मार्नस लबुसेन ने 115 गेदों पर 51 रन बनाए। जबकि मिचेल मार्श ने 60 गेंदों पर 51 रनों का योगदान दिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 65 गेंदों पर 48 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने 52 गेंदों पर 41 रनों की अहम पारी खेली। इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 5 विकेट झटके। क्रिस वोक्स ने 22.2 ओवर में 62 रन देकर 5 खिलाड़ियों को पवैलियन का रास्ता दिखाया। जबकि तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 14 ओवर में 68 रन देकर 2 विकेट झटके।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके अलावा जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और मोईन अली को 1-1 कामयाबी मिली। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरूआत बेहद खराब रही।ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका 15 रनों के योग पर लगा, जब उस्मान ख्वाजा स्टुअर्च ब्रॉड की गेंद पर चलते बने. वहीं, डेविड वार्नर 38 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारी में खेलने में नाकाम रहे। हालांकि, मिचेल स्टार्क ने 93 गेंदों पर 36 रनों की अहम पारी खेली।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *