Firing In Gurdwara: पंजाब के इस जिले के गुरुद्वारा साहिब में चली गोलियां, एक की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमलोह। Firing In Gurdwara: पंजाब के अमलोह से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि अमलोह के गांव सालाना दुल्ला सिंह वाला के गुरुद्वारा साहिब में गोली चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुद्वारा साहिब में भोग समारोह का आयोजन किया गया था।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जैसे ही भोग समारोह खत्म हुआ तभी गुरुद्वारा में गोली चली। जिसके कारण मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गयी और वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। गोली चलने से गुरुद्वारा में दहशत फैल गयी जिसके कारण लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

घायल शख्स को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है यहां उसका ईलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है और जांच की जा रही है। साथ ही गोली चलाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *