Flood In Punjab: रात भर बढ़ा जलस्तर, घग्गर में नई दरार, करतारपुर कॉरिडोर के पास धूसी बांध में दरार, अलर्ट जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Flood In Punjab: जम्मू-कश्मीर के उज्ज बांध से रावी में छोड़ा गया 2.50 लाख क्यूसेक पानी आज माझा में तबाही मचाएगा। इसका असर पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर के अलावा पाकिस्तान के पंजाब पर भी पड़ेगा। जिसके चलते जिला प्रशासन ने माझे के 3 जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

रातोरात जलस्तर बढ़ गया है। करतारपुर कॉरिडोर के पास धूसी बांध में दरार आ गई है। इसके टूटने से पानी भारत-पाक सीमा तक पहुंच गया है और लगातार आगे बढ़ रहा है। उधर, सांसद सिमरनजीत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर संगरूर प्रशासन को चेतावनी दी है कि हरियाणा की ओर से मुनक के बलरां गांव के पास चूलर गांव में घग्गर बांध को तोड़ने की कोशिश की जा सकती है, जिससे बड़ा नुकसान होगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उधर, रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से गुरदासपुर के मकोरा पाटन गांव के आसपास के 7 गांवों का देश से संपर्क टूट गया है। बुधवार रात घग्गर में नई दरार आने से मालवा के कुछ अन्य गांव भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रात करीब 11 बजे मालवा के सरदूलगढ़ से पहले भल्लांवाड़ा क्षेत्र की घग्गर में दरार आ गई। यह दरार भल्लनवाड़ा के सरकारी स्कूल तक पहुंच गई।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *