PM Kisan Scheme 14th Installment: किसानों के लिए खुशखबरी, इस दिन जारी होगी पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। PM Kisan Scheme 14th Installment: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है। मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना प्रधानमंत्री किसान योजना की 14वीं किस्त का पैसा जल्द ही जारी किया जाएगा। देशभर के करीब 8.5 करोड़ किसान लंबे समय से इस योजना की अगली किस्त के पैसे का इंतजार कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने किसानों का इंतजार खत्म करते हुए कहा है कि योजना की अगली किस्त (प्रधानमंत्री किसान योजना 14वीं किस्त) का पैसा 28 जुलाई 2023 को ट्रांसफर किया जाएगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार हर साल किसानों के खाते में 6,000 रुपये ट्रांसफर करती है. यह आर्थिक मदद गरीब किसानों को दी जाती है।

सरकार की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी इस योजना के तहत अगली किस्त 28 जुलाई 2023 को राजस्थान के नागौर जिले से डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में करीब 3 लाख किसान हिस्सा लेंगे। ऐसे में सभी के खाते में 2,000 रुपये की अगली किस्त आएगी।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत हर साल 6,000 रुपये की रकम साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्तों में जारी की जाती है. इससे पहले सरकार ने 27 फरवरी को कर्नाटक से इस योजना की 13वीं किस्त जारी की थी। इस पैसे का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके खाते आधार और एनपीसीआई से जुड़े होंगे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *