Punjab News: मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने एक महीने का वेतन सहायता के तौर पर दिया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: राज्य में बाढ़ की चपेट में आए लोगों के प्रति पूर्ण सोहार्द और एकजुटता दिखाते हुये ख़ाद्य, सिविल सप्लाई, उपभोक्ता मामले, वन और वन्य जीव संरक्षण मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज अपने एक महीने का वेतन ( कुल 1,10,000 रुपए) बाढ़ पीड़ितों को दान के तौर पर दिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैक सौंपते हुये आज कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के योग्य और दूरदर्शी नेतृत्व वाली राज्य सरकार बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को हर संभव सहायता देने के लिए वचनबद्ध और ज़िम्मेदार है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

उन्होंने आगे कहा कि राज्य भर में सम्बन्धित ज़िला प्रशासन, लोगों को अपेक्षित सहायता जैसे फूड पैक्ट, दवाएँ, पीने वाला पानी, तरपालें और अन्य ज़रूरी वस्तुएँ सक्रियता के साथ उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लोगों की दिक्कतों से भलीभांति अवगत हैं और जन-जीवन को फिर राह पर लाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *