Weather Update Today: पंजाब और दिल्ली में भारी उमस, महाराष्ट्र और गुजरात में तूफानी बारिश की चेतवानी, जाने मौसम का हाल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Weather Update Today: देश में मौसम का मिजाज तेजी के साथ बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में बीते दिन तेज धूप और उमस भरी गर्मी ने कई हफ्तों बाद दिल्लीवालों की हालत खराब कर दी। 10 दिनों बाद तापमान सामान्य से ज्यादा आंका गया। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, आज महाराष्ट्र (Maharashtra Rain) और गुजरात में भारी बारिश हो सकती है। दोनों राज्यों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

दिल्ली (Delhi Weather Update Today) में आज तेज धूप खिलने के कारण तापमान में इजाफा देखने को मिला है। आज पारा 37 डिग्री के करीब रह सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने कहा कि शाम तक बादल छाने का अनुमान है और कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। बारिश के बाद उमस और बढ़ सकती है। यही हाल पंजाब का है, बारिश के बाद पंजाब में भारी उमस है।

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, रविवार को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और राजधानी में मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक महाराष्ट्र के 10 जिलों के साथ गुजरात में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी तट पर वर्षा गतिविधि में वृद्धि के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सतारा, भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरौली, पुणे और पालघर में इसका ज्यादा असर दिखेगा। कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना और ओडिशा में भी आज तेज बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक यूपी (UP Weather Forecast) के कई इलाकों में बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिलेगी। पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में आज भी वर्षा के आसार हैं। उधर, बिहार में 23 जुलाई तक मानसून पहले की तरह कमजोर रह सकता है। हालांकि, कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *