DIPS: डिप्स में बच्चों को बताया दिमाग के लिए सबसे बढ़िया खेल है शतरंज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: विश्व स्तर पर मशहूर चेस का खेल एक समय पर भारत के राजा-महाराजाओं के लिए दिमाग का खेल हुआ करता था। जीवन में चेस का महत्व समझाने के लिए विश्व शतरंज दिवस पर डिप्स चेन के स्कूलों में इंटर हाउस चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसमें स्कूल के चारो सदन के बच्चों ने भाग लेकर अपनी दिमागी शक्ति का प्रदर्शन किया। सभी ने बहुत ही बढ़िया चाल चल कर अपने प्रतिभागी को हराने की कोशिश की। प्रिंसिपल्स ने बच्चों को बताया कि वर्ल्ड चेस फेडरेशन की स्थापना 20 जुलाई 1924 में हुई थी। इतिहास से ही चेस एक बहुत ही शाही खेल रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

राजा-महाराज इस दिमागी खेल के माध्यम से अपने बहुत ही अहम फैसले लेते थे। कई बार युद्ध की रणनीति भी इसी खेल से तय होती थी। इससे आप कम समय में अपनी समस्या का हल ढूंढने में माहिर हो जाते है। सीईओ मोनिका मंड़ोत्रा ने कहा कि खेल-कूद, कसरत शरीर को तंदरूस्त रखने के लिए काफी है।

वहीं दिमाग के लिए हमें कसरत करनी जरूरी है। शतरंज खेलने से मेमोरी बूस्ट होती है, अवसाद और चिंता का खतरा कम होता है। चेस खेलने के लिए खिलाड़ी को चालें याद रकने और सीखने की आवश्यकता होती है ऐसे में आपकी याददाशत मजबूत होती है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *