Flood In Punjab: अश्वनी शर्मा ने बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए CM रिलीफ फंड में अपना एक महीने का वेतन किया दान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Flood In Punjab: पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश व बाढ़ ने उत्तर भारत में सबकुछ उथल-पुथल कर दिया है। पंजाब को हजारों करोड़ का नुकसान हुआ है। पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद हालातों से निपटने और लोगों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी पंजाब के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा पठानकोट से विधायक अश्वनी शर्मा आगे आए हैं।

अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक महीने का वेतन देते हुए कहा कि इस समय पंजाब के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी है। मैं बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपना एक माह का वेतन चेक के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर रहा हूं। परमात्मा जल्द ही मेरे पंजाब को इस संकट की घड़ी से बाहर निकाले।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने जहाँ पहाड़ी क्षेत्रों में कहर बरपाया हुआ है, वहीं पंजाब में भी पहाड़ी इलाकों से बह कर आए बाढ़ के पानी ने बहुत कहर बरपाया है। अभी तक इस बाढ़ की वजह से करीब 40 लोगों की जान भी जा चुकी है। इस बाढ़ की वजह से पंजाब में भारी आर्थिक नुक्सान हुआ है।

किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इसकी भरपाई सभी मिलजुलकर कर सकते हैं। यह उनकी तरफ से एक छोटा सा प्रयास है कि वे अपनी एक महीने की सैलरी सीएम रिलीफ फंड में देकर बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने बाकी सभी विधायकों से भी अपील की कि वह भी इसी प्रकार से मदद करें ताकि पंजाब के लोगों की कुछ आर्थिक मदद की जा सके।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश व बिगड़ते हालातों को देखते उत्तर भारत सहित देश के करीब 22 राज्यों को इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए फंड जारी दिया है। जिसमें पंजाब को 218.40 करोड़ रूपये दिए जा चुके हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार इस आपदा की घड़ी में पंजाब की जनता के साथ खड़ी है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *