Punjab News: शराब के नशे में दफ्तर के बाहर अधिकारी हुआ बेसुध, सरकार ने किया सस्पैंड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, गुरदासपुर। Punjab News: पंजाब के गुरदासपुर से बड़ी खबर है। गुरदासपुर के सरकारी दफ्तर में कार्यकारी खजाना अधिकारी सुपरिंटेंडेंट ग्रेड-2 की दफ्तर के पास स्थित खोखे में शराब के नशे में बेसुध पड़े होने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने होने के बाद विभाग ने उसे तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक कार्यकारी खजाना अधिकारी मोहन दास दफ्तर के बाहर स्थित खोखे में शराब के नशे में बेसुध मिला था। खोखा उसके करीबी दोस्त का बताया जाता है, जो खजाना दफ्तर के बाहर पेंशन आदि की फाइलें तैयार करता है। किसी ने उसका खोखे में बेसुध पड़े का वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने वाला उसकी पहचान भी उजागर करता हुआ सुनाई देता है। हालांकि वीडियो करीब एक सप्ताह पुराना बताया जाता है, लेकिन इसके इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार के वित्त विभाग के उच्चाधिकारियों ने इसका संज्ञान लेते हुए उसे सस्पेंड कर दिया।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

वित्त विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि कार्यकारी जिला खजाना अधिकारी गुरदासपुर मोहन दास ड्यूटी के दौरान गैर जिम्मेदाराना आचरण करते पाया गया है, जिसके चलते उसे तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। उसे आरोप पत्र अलग से जारी किया जा रहा है। सस्पेंशन के दौरान उसका हेडक्वार्टर जिला खजाना दफ्तर जालंधर बनाया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *