डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: देश के राज्यों में बारिश ने कहर बरपाया है। कई राज्यों में बाढ़ ने काफी नुकसान पहुंचाया है अभी भी कई जगह बाढ़ से डूबी हुई है। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमचाल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, पूर्वी मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक, केरल और पुडेरी के विभिन्न शहरों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जिससे की बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 से 24 जुलाई तक पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट जारी किया है। 21 से 24 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
आईएमडी के मुताबिक, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने इन राज्यों में बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी करते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है।