Retirement From Cricket: 18 साल की उम्र में इस क्रिकेटर ने लिया संन्यास, जाने क्या है वजह

Daily Samvad
2 Min Read
cricket match
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पाकिस्तान। Retirement From Cricket: साल के शुरुआत में टीम इंडिया और उससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंबे-लंबे छक्के लगाने वाली पाकिस्तानी क्रिकेटर आयशा नसीम (Ayesha Naseem) ने 18 साल की उम्र में संन्यास ले लिया है।

Ayesha Naseem Retirement From Cricket
Ayesha Naseem Retirement From Cricket

आयशा के टैलेंट की तारीफ तो पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज वसीम अकरम भी कर चुके हैं। उन्हें पाकिस्तान महिला क्रिकेट का अगला सुपरस्टार माना जा रहा था, मगर करियर के पीक पर संन्यास लेकर उन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

आयशा ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी अपने फैसले के बारे में बता दिया है। वो पाकिस्तान की तरफ से टी20 वर्ल्ड कप भी खेल चुकी हैं। वर्ल्ड कप इसी साल साउथ अफ्रीका के खेला गया था। वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत के खिलाफ 25 गेंदों पर नॉट आउट 43 रन ठोके थे। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 20 गेंदों पर 24 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 4 छक्के और एक चौका लगाया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान की इस विस्फोटक बल्लेबाज ने संन्यास इसलिए लिया, क्योंकि वो इस्लाम के अनुसार अपनी जिंदगी जीना चाहती हैं। उन्होंने पाकिस्तान बोर्ड को कहा कि वो क्रिकेट छोड़ रही हैं और वो अपनी जिंदगी इस्लाम के अनुसार जीना चाहती हैं। आयशा ने करीब 3 साल पहले 2020 में थाईलैंड के खिलाफ वनडे मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *