Jalandhar News: जालंधर में आफत की बारिश, कई इलाकों में कई फुट पानी जमा, घरों में घुसा पानी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर में शनिवार सुबह से रुक रुक कर तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाके की गलियां और रोड जलमग्न हो गए। डीसी दफ्तर, नगर निगम दफ्तर, पुलिस कमिश्नर दफ्तर, विधायक रमन अरोड़ा और शीतल अंगुराल के घरों को जाने वाली गलियां और रोड जलमग्न है। शहर के कई इलाकों में घरों में पानी भर गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इसके सबसे बावजूद नगर निगम के कमिश्नर और निगम अधिकारी छुट्टी मना रहे हैं। पूरा शहर जलभराव की समस्या से परेशान है। लेकिन नगर निगम के अधिकारी शनिवार की सरकारी छुट्टी अपने घरों में मना रहे हैं। लोग लगातार शिकायत कर रहे हैं, लेकिन मौके पर कोई भी निगम अधिकारी नहीं पहुंचा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

यह पहली बार है कि जब बारिश के दौरान शहर के लोग परेशान हों और कोई भी अधिकारी मौके पर राहत के लिए नहीं पहुंचा हो। स्थिति यह है कि नगर निगम के कमिश्नर अभिजीत कपलीश समेत अन्य अधिकारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं। जबकि लोगों के घरों में पानी भरने से काफी नुकसान हुआ है।

देखें जलभराव की तस्वीरें

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *