Oppenheimer box office: क्रिस्टोफर नोलन की ‘ओपेनहाइमर’ ने पहले दिन मचाया धमाल, फीकी पड़ गई ‘बार्बी’

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Oppenheimer box office: क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ (Oppenheimer) का भारत में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन ये फिल्म ब्लॉकबस्टर की ओर इशारा कर रही है। जहां कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई टॉम क्रूज की ‘मिशन इंपॉसिबल 7’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही थी वहीं अब ‘ओपेनहाइमर’ ने पहले ही दिन इस फिल्म को पीछे छोड़ दिया है।

ओपेनहाइमर के आगे फीकी पड़ी बार्बी

फिल्म का पहले ही दिन दर्शकों में गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है। सिलियन मर्फी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर की दमदार एक्टिंग दिखाती ‘ओपेनहाइमर’ ने पहले ही दिन दमदार कमाई कर ली है। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेड रिपोर्ट की माने तो इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 13.50 करोड़ रहा है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इस लिहाज से ये फिल्म इस साल की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है जिसने इतनी दमदार ओपनिंग ली है।  इससे पहले 12 जुलाई को रिलीज हुई ‘मिशन इम्पॉसिबल 7’ का ओपनिंग डे कलेक्शन 12.25 करोड़ रहा था। ‘ओपेनहाइमर’ एक बायोग्राफी ड्रामा है। जो परमाणु बम के जनक ‘जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर’ की जिंदगी पर आधारित है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

ये फिल्म ओपेनहाइमर के पहले परमाणु परीक्षण ‘ट्रिनिटी’ को बताती है। जिसमें परीक्षण से पहले और उसके बाद घटनाओं का दिलचस्प वर्णन है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु हमला किया गया था। जो अमेरिका द्वारा किया गया था। इस हमले में कई लोगों को जान तो गंवानी ही पड़ी साथ ही जापान को इस हमले से उबरने में कई साल लग गए।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *