Punjab News: पंजाब के आंगणवाड़ी सैंटरों में शुरुआती बचपन की देखभाल और शिक्षा दिन मनाया

Daily Samvad
3 Min Read
Social Security, Women and Child Development Minister, Dr. Baljit Kaur
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों अधीन सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से राज्य के आंगणवाड़ी सैंटरों में बच्चों के लिए शुरुआती बचपन की देखभाल और शिक्षा की महत्ता के बारे जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से शुरुआती बचपन की देखभाल और शिक्षा (ईसीसीइ) दिन मनाया गया।

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुये कैबिनेट मंत्री डा. बलजीत कौर ने बताया कि इस दिन का मुख्य उद्देश्य आंगणवाड़ी सैंटरों में बच्चों को करवाई जा रही पूर्व स्कूल शिक्षा की गतिविधियों से उनके माँता-पिता को अवगत करवाना है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

मंत्री ने आगे कहा कि नयी शिक्षा नीति ( 2020), फाऊंडेशनल लर्निंग के लिए राष्ट्रीय पाठ्यक्रम फ्रेमवर्क ( 2022) और सक्षम आंगणवाड़ी और पोषण 2.0 के दिशा-निर्देशों के साथ, उच्च-गुणवत्ता वाले ईसीसीइ की महत्ता को मज़बूत किया गया है। उन्होंने कहा कि बचपन की देखभाल और शिक्षा का बच्चों के मनोवैज्ञानिक, सामाजिक और भावनात्मक विकास पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

डा. बलजीत कौर ने बताया कि बच्चे के मूलभूत 6 साल उसके विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। आंगनवाड़ी सैंटरों में प्री-स्कूल शिक्षा देते समय बच्चे के संपूर्ण विकास अर्थात बौद्धिक विकास, भाषा का विकास, शारीरिक विकास, सामाजिक और भावनात्मक विकास, रचनात्मक विकास को मुख्य रख कर गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसमें बच्चे को पूर्व पढऩे से पूर्व लिखने का अभ्यास करवाया जाता है जिससे बच्चा स्कूल में पढऩे के लिए तैयार हो सके।

इसके इलावा बच्चों की सेहत को मोनिटर करने के लिए ग्रोथ मोनिटरिंग संबंधी भी अभिभावकों को अवगत करवाया गया। इस मौके पर अभिभावकों की तरफ से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया गया। कैबिनेट मंत्री ने विभाग के सुपरवाईजऱों, आंगणवाड़ी वर्करों, आंगणवाड़ी हैल्परों, अभिभावकों और संस्था मेरकी फाउंडेशन का छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित और पालन-पोषण के लिए सराहना की।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *