डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: हाल ही में 17 से 18 जुलाई की दरमियानी रात करीब 2 बजे लुधियाना इलाके में एन.आर.आई. 42 वर्षीय बनिंदर सिंह की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। अब जानकारी मिली है कि पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है।
बता दें कि ललतों कलां के एनआरआई बरिंदर सिंह, जो कुछ समय पहले विदेश से आए थे और अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के बाद फार्म हाउस से घर जा रहे थे, रास्ते में दो बाइक पर आए चार लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी। बरिंदर सिंह को चोटों के कारण लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
यह हत्या सुपारी देकर कराई गई थी। हत्या लाखों की सुपारी देकर कराई गई थी, जिसमें पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। दो बाइक पर 4 लोग आए थे जिन्होंने घटना को अंजाम दिया, इसके अलावा पुलिस ने लाखों की सुपारी देने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
मृतक मनिंदर सिंह उर्फ बिंदा कनाडा में बसे थे, उनका पूरा परिवार कनाडा में रहता है। वह कुछ दिन यहां पंजाब में रहे और कुछ दिन कनाडा में, यहां भी उनकी काफी संपत्ति थी। 18 जुलाई की रात करीब 2 बजे जब वह घर लौट रहा था तो चार अज्ञात बाइक सवारों ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया और उसकी हत्या कर फरार हो गए।