Punjab News: सुनील जाखड़ के आनंदपुर साहिब लोकसभा प्रवास को लेकर राजेश बाघा ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जाखड़ के श्री आनंदपुर साहिब प्रवास को लेकर आज भाजपा पंजाब के महासचिव व एससी आयोग पंजाब के पूर्व चेयरमैन औ राजेश बाघा की अध्यक्षता में आनंदपुर लोकसभा के भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A चंडीगढ़ में हुई।

जिसमें आनंदपुर साहिब के प्रभारी एवं भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष पूर्व विधायक केवल सिंह ढिल्लों, लखविंदर कौर गरचा, जिला मोहाली के अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ, भाजपा नवांशहर के अध्यक्ष अशोक बाठ, निपुण शर्मा आदि विशेष रूप से शामिल हुए। राजेश बाघा ने इस मौके पर कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसी कड़ी में बीजेपी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ पिछले करीब एक हफ्ते से पंजाब के 13 लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास कर रहे हैं और प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से रु-ब-रु होकर जहां वह संगठन की समीक्षा कर रहे हैं, वहीं लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हैं और सुझाव ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

राजेश बाघा ने कहा कि इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ 27 जुलाई 2023 को श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे और कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। राजेश बाघा ने कहा कि पंजाब की जनता का भारतीय जनता पार्टी की विपक्षी पार्टियों से मोहभंग हो चुका है और अब उन्हें बीजेपी पर पूर्ण विश्वास है और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में बीजेपी पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर विजय हासिल करेगी।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *