डेली संवाद, पंजाब। Rain Alert In Punjab: पंजाब के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बारिश और बाढ़ ने लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के कारण दोआबा और मालवा के कई जिलों में बाढ़ ने कहर बरपाया है। इस बीच शनिवार को एक बार फिर पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश से हर तरफ पानी भर गया है।
जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, दसूहा, तरनतारन, अमृतसर, अजनाला, बटाला, फरीदकोट के अलावा पंजाब के अन्य जिलों में शनिवार सुबह से आसमान बादलों से घिरा हुआ है। बारिश के कारण अधिकांश किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई है, जिससे किसानों को अपनी फसल खराब होने का डर है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
इसके साथ ही सड़कों पर पानी होने से राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो मौसम विभाग ने 24 जुलाई तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भी काले बादलों के साथ जोरदार बारिश हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 23 जुलाई को पंजाब में बारिश की संभावना है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
इस बीच अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। पंजाब में अगले तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी, जिससे कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है और बाढ़ प्रभावित इलाकों में परेशानी बढ़ सकती है। पंजाब में जहां पहले से ही बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है, वहीं कल रात से हो रही भारी बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









