West Bengal Violence: मणिपुर के बाद बंगाल में आदिवासी महिलाओं को नग्न कर पीटा, पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बंगाल। West Bengal Violence: मणिपुर (Manipur) के बाद अब पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। उन महिलाओं पर चोरी का आरोप लगाकर पीटा गया है। बंगाल भाजपा के केंद्रीय सह प्रभारी अमित मालवीय ने पूरी घटना को लेकर ट्वीट किया है और ममता बनर्जी की सरकार को आड़े हाथ लिया है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

भाजपा की सांसद लॉकेट चटर्जी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया है। भाजपा नेता का आरोप है कि यह सनसनीखेज घटना मालदा के बामनगोला थाने के पाकुआहाट में हुई। यहां हर मंगलवार हाट लगती है। बाजार में पॉकेटमारी करने के संदेह में दो महिलाओं को पकड़ा गया और पिटाई शुरू हो गई। ये घटना भी 19 जुलाई की है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इसका वीडियो 22 जुलाई (शनिवार) को सामने आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है। उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है। इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए। अब खबर सामने आ रही है कि पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में लिया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *