डेली संवाद, नोएडा। Seema Haider News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इस समय सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई है। भारत की सीमा में अवैध रूप से दाखिल हुई सीमा हैदर को कई जासूस बता रहा है तो कोई प्रेम की दीवानी। फिलहाल सीमा हैदर की रात में अचानक तबियत खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर गई, जिसका उसका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से मिलने के लिए लोग लगातार आ रहे हैं। रबूपुरा में उसके घर रोज लोगों की भीड़ लगी रहती है। तबीयत खराब होने के कारण लोगों को निराशा हाथ लगी। सचिन के चाचा बीरबल ने बताया कि सारा दिन मीडियाकर्मियों से बातचीत के बाद गर्मी के चलते शाम को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
मीडिया के कुछ लोग सीमा से एक ही बात को बार-बार और घुमा फिरा कर पूछते हैं। एटीएस की जांच होने के बाद भी उसे पाकिस्तानी जासूस बता रहे हैं। जिससे वह अपने आप को नर्वस महसूस कर रही है।
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार
उधर तबीयत खराब होने के चलते सीमा और सचिन ने किसी से भी बातचीत नहीं की। शनिवार को बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी उनके दरवाजे पर खड़े रहे। चर्चा है कि शनिवार को उनके वकील भी मिलने के लिए आए थे। सारा दिन 2 पुलिसकर्मी भी सीमा के दरवाजे पर मौजूद रहे।
डॉक्टर ने जांच के बाद ब्लड प्रेशर कम व कमजोरी होना बताया है। घर पर ही उसे ग्लूकोस चढ़ाया जा रहा है। साथ ही ज्यादा बोलने से गले में भी सूजन आ गई है। जिसके चलते वह किसी से बात भी नहीं कर पा रही है। डाक्टर का कहना है कि अगर सुधार नहीं हुआ तो सीमा को अस्पताल में भर्ती करना पड़ सकता है।