Twitter Logo: ट्विटर की नीली चिड़िया होगी फुर्र, एलन मस्क ने जारी किया नया लोगो

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लॉस एंजिल्स। Twitter Logo: ट्विटर पर फिर से बदलाव हुआ है। एलन मस्क इस कंपनी में कई बदलाव कर चुके हैं। अब इसका विशिष्ट नीली चिड़िया वाला लोगो जल्द ही इतिहास बन जाएगा। कंपनी में नए बदलाव के रूप में ट्विटर डॉट कॉम को एक्स डॉट कॉम से रीडायरेक्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

मस्क ने अपने एक ट्वीट में बताया कि ट्विटर का लोगो आज लाइव हो जाएगा। आपको बता दें कि एलन मस्क ने पिछले साल 44 अरब डॉलर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरिदा था, जिसके बाद कंपनी में यह नया बड़ा बदलाव है।

उन्होंने ट्वीट कर बताया कि जल्द ट्विटर के लोगो को बदला जाएगा। उन्होंने इसके साथ ही एक टिमटिमाते हुए “X” की एक तस्वीर पोस्ट की यानी अंग्रेजी का अक्षर “एक्स” से ट्विटर का लोगो बदल जाएगा। एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि जल्द ही हम ट्विटर के ब्रांड और धीरे-धीरे, सभी पक्षियों को अलविदा कह देंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने अन्य ट्वीट में कहा कि अगर अच्छा “एक्स” लोगो पोस्ट किया जाता है, तो हम इसे दुनिया भर में लाइव कर देंगे। गौरतलब है कि स्पेसएक्स समेत मस्क की कई कंपनियों के नाम में “एक्स” अक्षर है। जब से मस्क ने ट्विटर को खरीदा है ब्ल्यू टिक सब्सक्रिप्शन समेत कई बदलाव कर चुके हैं।

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *