Aaj Ka Rashifal 27 July 2023: इन राशियों को व्यापार में हो सकता है घाटा, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 27 July 2023: राशिफल का आंकलन दैनिक राशिफल के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई 2023, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए तनावपूर्ण रहने वाला है। आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में घाटा मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

पंचांग के अनुसार, आज श्रावन मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि दोपहर 03 बजकर 47 मिनट तक रहेगा और इसके बाद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं, सभी राशियों के लिए गुरुवार का दिन, कैसा रहने वाला है?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। आपके किसी विशेष कार्य में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानी का सामना करना पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद भी हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार ना दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानी हो सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि को चलाने में सतर्कता रखें। दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज ना लें नया कार्य शुरू ना करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानी उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

VIDEO- पाकिस्तानी गर्लफ्रैंड का खुल गया सारा राज, कबूला पूरा सच

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Jalandhar News: कैंट बोर्ड गर्ल्ज सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा की छात्राओं को सम्मानित करने... Jalandhar News: भाजपा पंजाब अध्यक्ष SC मोर्चा SR लाधर का जालंधर आगमन Punjab News: भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते हुए BDPO रंगे हाथों काबू Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेता ASI और उसका ड्राइवर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा काबू Punjab News: भारतीय चुनाव आयोग ने पिछले तीन महीनों में कई नई पहल शुरू कीं Punjab News: पंजाब अपनी लूट होने के बदले किसी तरह का भुगतान नहीं करेगा-भाखड़ा बांध पर CISF की तैनाती... Jalandhar News: सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में अलंकरण समारोह का किया आयोजन Innocent Hearts: बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फ... Jalandhar News: जालंधर नगर निगम के ATP का फिर बढ़ा रिमांड, जाने वजह Punjab News: शहर के मशहूर मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची पांच दमकल गाड़ियां