Jalandhar News: भाजपा नेता ने डी.आर.एम रेलवे को परागपुर तलहन रोड पर बने रेलवे अंडर ब्रिज में लाइट्स लगाने के लिए लिखा पत्र

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद जालंधर Jalandhar News: केंद्रीय विधानसभा हल्के के इलाके मे आते परागपुर से श्री तल्हण गुरुद्वारा साहिब रोड पर जाते रेलवे फाटक को समाप्त कर मोदी सरकार द्वारा बनाए गए अंडरब्रिज मे रात को लाइट्स की व्यवस्था ना होने के चलते पंजाब भाजपा के मीडिया पैनलिस्ट व जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) ने भारतीय रेल फ़िरोज़पुर डिविज़न के डी.आर.एम को पत्र लिख जनता की सुविधा के लिए पुल की दोनों तरफ एवं बीच मे लाइट्स लगाने के लिए निवेदन किया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस बारे जानकारी देते भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की जनता की सुविधा के लिए मोदी सरकार ने पूरे देश मे रेलवे फाटक बंद कर रेलवे अंडरब्रिज बनाए है। इसी योजना के चलते केंद्रीय विधानसभा के सूर्या एनक्लेव के सूर्या एनक्लेव, परागपुर तल्हण रोड समेत होशियारपुर पठानकोट रोड पर पढ़ते दर्जनों अंडरब्रिज बन गए और कई बनने शुरू हो रहे है।

सरीन ने कहा मोदी सरकार ने अमृतसर, जम्मू दिल्ली मेन लाइन होने के चलते तल्हण परागपुर रोड पर पड़ता S 71 E-3 फाटक दिन मे करीब 200 बार बंद होता था। जिसके चलते इलाका निवासियों सहित श्री तल्हण गुरुद्वारा साहिब जाने वाले भक्तों को मुश्किल व देरी का सामना करना पड़ता था। जिस से रेलवे अंडरब्रिज बनने के बाद फाटक बंद रहने वाली मुश्किल से छुटकारा मिला गया परंतु रात को लाइट्स का प्रबंध ना होने के चलते रात को लोग रेलवे अंडरब्रिज से गुजरने को डरते है।

ये भी पढ़ें: महिला कर्मचारी से डिप्टी डायरेक्टर बोला- I Love You

वही नगर निगम जालंधर जो स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अधीन डार्क जोन खत्म करने को लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर करोड़ो रुपए का भ्रष्टाचार कर चुकी है।जिसको लेकर समय-समय पर सभी राजनैतिक दलो के नेता आवाज़ बुलंद कर चुके है पर पंजाब सरकार के विजिलेंस विभाग की नजर इन घोटालो पर नही पड़ती जो आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार नी नियत निति को साफ दर्शाती है कि पंजाब सरकार की करनी कथनी मे अंतर है।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *