Punjab News: वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले 3 महीनों में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से आय में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी- जिम्पा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने एक और उपलब्धि दर्ज की है। पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खजाने में वित्तीय साल 2023-24 के पहले 3 महीनों में 17 प्रतिशत ज़्यादा आय आई है।

राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने कहा है कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, साफ़-सुथरा और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

विस्तार में जानकारी देते हुए जिम्पा ने कहा कि अप्रैल, मई और जून 2023 में स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन पंजाब सरकार को 1191.20 करोड़ रुपए की आय हुई है जोकि साल 2022 के इन महीनों की अपेक्षा 17 प्रतिशत ज़्यादा है। अप्रैल, मई और जून 2022 में यह आय 1018. 63 करोड़ रुपए थी।

जिम्पा ने बताया कि अप्रैल, मई और जून 2023 में क्रमवार 441.24 करोड़ रुपए, 430.63 करोड़ रुपए और 319.33 करोड़ रुपए सरकारी खजाने में आए जबकि अप्रैल, मई और जून 2022 में यह रकम 354.69 करोड़ रुपए, 383.17 करोड़ रुपए और 280.77 करोड़ रुपए थी।

उन्होंने कहा कि राज्य की आय में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अंतर्गत बड़ी रकम सरकार के खजाने में आ रही है। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के काम को भ्रष्टाचार मुक्त करने के लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही सार्थक प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

उन्होंने कहा कि राज्य में हकूमत संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों/ कर्मचारियों की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया था जिसके सार्थक नतीजे सामने आ रहे हैं। इसी साल अप्रैल महीने में सिर्फ़ राजस्व विभाग के कामों सम्बन्धी शिकायत दर्ज करवाने के लिए भी नंबर 8184900002 जारी किया जा चुका है।

ऐनआरआईज़ राजस्व विभाग सम्बन्धी अपनी शिकायतें 9464100168 नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं। यह नंबर सिर्फ़ लिखित शिकायत के लिए है। जिम्पा ने पंजाब निवासियों से अपील की कि राजस्व विभाग से सम्बन्धित किसी भी काम को कराने के लिए किसी भी अफ़सर या मुलाज़िम को रिश्वत न दी जाए और यदि कोई रिश्वत मांगता है तो इसकी रिपोर्ट तुरंत की जाए।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *