Punjab News: मान सरकार द्वारा पंजाब निवासियों के लिए डोर-स्टैप सर्विस डिलीवरी शुरू करने की योजना

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के शासन सुधार और लोक शिकायत निवारण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की राज्य के नागरिकों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाने सम्बन्धी वचनबद्धता के अंतर्गत पंजाब सरकार द्वारा सेवा केन्द्रों के द्वारा दी जा रही सेवाएं अब लोग अपने घर बैठे ही हासिल कर सकेंगे क्योंकि राज्य सरकार द्वारा डोर- स्टैप सर्विस डिलीवरी स्कीम शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

यहाँ मगसीपा में पंजाब राज ई-गवर्नेंस सोसायटी के बोर्ड आफ गवर्नरज़ ( बी. ओ. जी.) की 16वीं मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए अमन अरोड़ा ने विभाग के अधिकारियों को हिदायत की कि सेवाओं की डोर स्टैप डिलीवरी शुरू करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाई जाए।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय पर सेवा केन्द्रों के द्वारा नागरिकों को 400 से अधिक सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और इन सभी सेवाओं की डोर- स्टैप डिलीवरी शुरू की जाएगी। सरकार की इस पहल से राज्य के लोग घर बैठे सरकारी सेवाएं हासिल कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने बाद आवेदक सिर्फ़ एक टोल-फ्री नंबर पर काल करके होम विजीट बुक करवा कर सूची में शामिल सेवाओं की डोर-स्टैप डिलीवरी का लाभ ले सकेगा और एक व्यक्ति आवेदक के घर जाकर सभी ज़रुरी दस्तावेज़ एकत्रित करके इनको अपलोड करेगा और फिर इसको सम्बन्धित विभाग में जमा करवाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

अमन अरोड़ा ने कहा कि इस स्कीम के शुरू होने से लोगों को सेवाएं हासिल करने के लिए सरकारी दफ़्तरों में जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी और इससे बिचौलियों की भूमिका भी ख़त्म हो जायेगी, जो काम जल्दी करवा देने के बहाने लोगों को लूटते थे।

सेवा केन्द्रों के द्वारा मुहैया करवाई जा रही सेवाओं के मानक को और ऊँचा उठाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को हिदायत करते हुए उन्होंने नागरिक सेवाएं आधुनिक तरीके के साथ देने के लिए कहा जिससे लोगों को निर्विघ्न सेवाएं यकीनी बनाईं जा सकें।

कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि कुनैकट पोर्टल और पी. जी. आर. एस. पोर्टल में और सुधार किया जाए जिससे अत्याधुनिक प्रौद्यौगिकी को शामिल करके उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं दी जा सकें।

Video- सीएम भगवंत मान ने सुखबीर बादल की खोल दी पोल, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *