Punjab Politics: BJP के साथ गठबंधन की चर्चाओं के बीच सुखबीर बादल का बड़ा बयान आया सामने

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Politics: लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि शिरोमणि अकाली दल एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने की तैयारी में है। इन चर्चाओं के बीच शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान सामने आया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि मीडिया में गठबंधन को लेकर जो चर्चा चल रही है, वह बिलकुल गलत है। हमारा बीएसपी के साथ गठबंधन है। इसके साथ ही उनका कहना है कि यह जिला अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ एक नियमित बैठक है। पानी समेत कई अहम मुद्दों पर बैठक हुई है। आपको बता दें कि लगातार चर्चाएं चल रही हैं कि अकाली दल और बीजेपी के बीच दोबारा गठबंधन होने जा रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

आपको बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान शिरोमणि अकाली दल ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ दिया था और खुद को बीजेपी से अलग कर लिया था। जिसके बाद विधानसभा चुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया। लेकिन अब फिर से ये बात सामने आई है कि शिरोमणि अलाली दल एक बार फिर बीजेपी के साथ गठबंधन करने जा रही है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *