डेली संवाद, उत्तर प्रदेश। Government Jobs: सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ऑडिटर (लेखा परीक्षक) के 529 और असिस्टेंट अकाउंटेंट (सहायक लेखाकार) के एक समेत कुल 530 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए गुरुवार यानी 6 जुलाई को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
1 जुलाई से फॉर्म भरे जाएंगे। सिलेक्ट होने पर 20 हजार से 92 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी। उधर, बिहार लोक सेवा आयोग ने 1 लाख 70 हजार 461 पदों पर टीचर्स की वैकेंसी निकाली है। इसके तहत सेकेंडरी स्कूल में 32,916, हायर सेकेंडरी स्कूल में 57,602 और प्राइमरी स्कूल में 79,943 टीचर के पदों पर भर्तियां की जाएंगी। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए 4062 पदों पर वैकेंसी है।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
सिलेक्ट होने पर 18000 रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक हर महीने सैलरी मिलेगी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स जोधपुर में स्टाफ के 303 अलग-अलग पदों पर वैकेंसी निकली है। भर्ती में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 47 हजार से लेकर 1 लाख 51 हजार रुपए तक सैलरी दी जाएगी। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी पदों के लिए भर्तियां निकाली है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









