डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में पुलिस ने जंगली जानवरों को बेचने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 95 लाख रुपए में बंगाल टाइगर के शावक को बेचने की डील कर रहे गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है।
ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप
यहां हम आपको बता दे कि आरोपियों की पहचान गांव नगला निवासी मनीष कुमार और तेज मोहन नगर निवासी अनमोल कुमार के रूप में हुई है। वहीं तीसरे आरोपी न्यू देओल नगर निवासी दीपांशु अरोड़ा अभी फरार बताया जा रहा है। आपको बता दे कि यह कार्रवाई करतारपुर की पुलिस और जंगलात विभाग द्वारा की गई है।
थाना करतारपुर के प्रभारी ने बताया कि जंगलात विभाग के वन रेंज अफसर को गुप्त सूचना मिली थी कि किशनगढ़ में द पेट क्लब (The Pet Club) के नाम से दुकान चलाने वाले मनीष कुमार जंगली जानवरों की तस्करी करता है। जिसके बाद ही करतारपुर पुलिस और जंगलात विभाग ने जांच कर आरोपी मनीष कुमार अनमोल और दीपांशु अरोड़ा के खिलाफ नेशनल वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत 10 धाराएं लगा उनको गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
इस बात की भी जानकारी मिली है कि अब तक वह पहले भी गिरोह के साथ मिल जंगली जानवर बेच चुका है और अब टाइगर के शावक को बेचने की तैयारी की जा रही थी। जांच में इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पूछताछ दौरान मनीष कुमार ने माना कि वह अब तक अपने गिरोह के साथ मिलकर 6-6 हजार रुपए में पांच बाज और तीन कछुए भारी दामों में बेच चुका है।
VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया









