Punjab News: लालजीत सिंह भुल्लर की बड़ी कार्रवाई, डीज़ल चोरी करते दो ड्राइवर काबू

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के परिवहन मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने आज बताया कि राज्य की सार्वजनिक बस सेवा में गलत प्रवृत्तियों पर नकेल डालने के लिए शुरु की गई मुहिम के अंतर्गत दो विभिन्न मामलों में 35 लीटर डीज़ल चोरी करने वाले दो ड्राइवरों को काबू किया गया है।

परिवहन मंत्री ने बताया कि मनिस्टरज़ फ़्लायंग स्क्वाड ने बीते दिन हरियाणा में विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की। उन्होंने बताया कि सिरसा बस स्टैंड में बीती रात 10ः30 बजे की गई चैकिंग के दौरान पनबस डीपू रूपनगर की बस नंबर पी.बी-12-वाई 1540 के ड्राइवर राजपाल सिंह को करीब 20 लीटर डीज़ल चोरी करते हुए रंगे-हाथों काबू किया गया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसी तरह हिसार (हरियाणा) के बस स्टैंड में रात के समय चैकिंग के दौरान पनबस डीपू श्री मुक्तसर साहिब की बस नंबर पी.बी-04-ए.ए. 7459 के ड्राइवर लखविन्दर सिंह को करीब 15 लीटर डीज़ल चोरी के मामले में रिपोर्ट किया गया है। कैबिनेट मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि इसके इलावा मनिस्टरज़ फ़्लायंग स्क्वाड ने अनाधिकृत रूट पर चल रही एक बस को भी रिपोर्ट किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

इस मामले में मुल्लांपुर दाखा में चैकिंग के दौरान ड्राइवर बलदेव सिंह और कंडक्टर हरपाल सिंह को बस को अनाधिकृत रूट पर ले जाते हुए पकड़ा गया, जो वास्तविक रूट पर सवारियों को छोड़कर विभाग को वित्तीय नुकसान पहुँचा रहे थे। फ़िरोज़पुर डीपू की यह बस (नंबर पी.बी-05-ए.बी. 5350) मुल्लांपुर बस स्टैंड की बजाय पुल पर से ले जाई जा रही थी।

इसी तरह बलाचौर में अमृतसर-2 डीपू की बस नंबर पी.बी-02-ई.जी 9376 को अनाधिकृत ढाबे पर खड़ा पाया गया। इस मामले में ड्राइवर रणजीत सिंह और कंडक्टर जगजीत सिंह को रिपोर्ट किया गया है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *