Punjab News: पंजाब सरकार विदेशों में फंसे पंजाबियों की घर वापसी के लिए हर संभव मदद करेगी- कुलदीप सिंह धालीवाल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News:  मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार विदेशों में फंसे पंजाबियों की सुरक्षित घर वापसी के लिए हर संभव मदद करेगी और ठग ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई अमल में लाएगी।

पंजाब के एन. आर. आई. मामलों सबंधी मंत्री स. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब सरकार ने राज्य के नौजवानों के साथ ठगी मारने का नाजायज धंधा कर रहे ट्रैवल एजेंटों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने की तैयारी कर ली है।

उन्होंने कहा कि एन. आर. आई. विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों की एक विशेष मीटिंग 11 जुलाई को मीटिंग बुलायी गई है, जिसमें ठग ट्रैवल एजेंटों के विरद्ध बनती सख़्त कार्रवाई करने का मामला विचारा जाएगा।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

एन. आर. आई. मंत्री ने बताया कि प्रवासी मामलों के विभाग, पंजाब द्वारा ठग ट्रैवल एजेंटों की लिस्ट पहले ही तैयार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के नौजवानों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और किसी भी नौजवान के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के नौजवानों लड़के- लड़कियाँ, जो ठग ट्रैवल एजेंटों की ठगी के कारण विदेशों में फंसे हुए हैं, उनकी घर वापसी के लिए पंजाब सरकार हर संभव मदद करेगी, वह एन. आर. आई विभाग पंजाब के साथ संपर्क करें।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

स. धालीवाल ने पंजाब में ठगी का कारोबार कर रहे ट्रैवल एजेंटों को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ऐसे काम छोड़ दें नहीं तो उनके विरुद्ध सख़्त कार्रवाई की जाएगी। ज़िक्रयोग्य है कि एन. आर. आई. मंत्री स. धालीवाल के यत्नों स्वरूप इराक में फंसी पंजाब की एक बेटी की पिछले दिनों सुरक्षित घर वापसी हुई थी।

यह लड़की अपने अच्छे भविष्य और घर की वित्तीय हालत सुधारने के लिए अमृतसर से इराक गई थी, जिसको गुरदासपुर के एक एजेंट ने धोखे से वहाँ फसा दिया था और उसके सभी पैसे और पासपोर्ट अपने पास रख लिए थे। इस लड़की की अमृतसर वापसी के मौके पर स. धालीवाल स्वयं अमृतसर एयरपोर्ट में पहुँचे थे।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *