Punjab News: डेरों में फंसे परिवारों को सुरक्षित निकालने के लिए ख़ुद पहुंचे चेतन सिंह जौड़ामाजरा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के सूचना और लोक संपर्क मंत्री स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने आज समाना क्षेत्र के डेरों में फंसे करीब 50 परिवारों को बाढ़ के पानी में से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए ख़ुद पहुंचकर राहत कार्य शुरू करवाया। उन्होंने पीडित परिवारों को निकालने के लिए किश्तियों का प्रबंध किया और अपनी मौजुदगी में परिवारों को पानी में से निकालने का काम शुरू करवाया।

कैबिनेट मंत्री लगातार हलके में डटे हुए हैं और बाढ़ प्रभावित गावों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज जैसे ही उनको गाँव धरमेड़ी के नज़दीकी डेरों में परिवारों के फंसे होने की ख़बर मिली तो उन्होंने तुरंत ज़िला प्रशासन को किश्तियों भेजने के लिए कहा और खुद मौके पर पहुँचकर अपनी निगरानी में राहत कार्य शुरू करवाया।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

उन्होंने एस.डी.एम. चरनजीत सिंह और डी.डी.पी.ओ. अमनदीप कौर को राहत कार्य में ओर तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने गाँव ड्रौला, ड्रौली, नया गांव, तुलेवाल, घ्युरा और सूलर का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की सरकार इस मुश्किल घड़ी में उनके साथ खड़ी है और हर व्यक्ति और जीव की सुरक्षा के लिए पूरा प्रशासन सतर्क है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसलिए वह सरकार और प्रशासन को अपना पूरा सहयोग दें। मीडिया के साथ बातचीत के दौरान स. चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि पहाड़ी और तराई वाले क्षेत्र में भारी बारिश के कारण ज़िला पटियाला में बाढ़ जैसे हालात बने हैं परन्तु प्रशासन पूरी तरह तैयार है और स्थिति पर जल्दी ही काबू पा लिया जाएगा।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *