Punjab News: सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बारिश और बाढ़ प्रभावित चार हलकों का किया दौरा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, नवांशहर। Punjab News: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने बंगा हलके के साथ साथ बंगा, बलाचैर और आनंदपुर साहिब में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समीक्षा करते हुए संकटग्रस्त लोगों की तत्काल सहायता प्रदान करने तथा साथ ही उन्होंने अकाली दल के कार्यकर्ताओं से भोजन, चिकित्सा सहायता, पशुओं के लिए चारा और लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयासों को दोगुना करने का आग्रह किया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

अकाली दल अध्यक्ष गंभीर रूप से प्रभावित गांवों के साथ साथ अन्य हलकों में ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे तथा कहा कि किसान समुदाय पर जो कहर बरपा है वह अकल्पनीय है। उन्होंने कहा,‘‘ हजारों एकड़ से अधिक धान तबाह हो गया और किसान रोपाई के लिए फिर से धान की नर्सरी तैयार करने में असमर्थ होने के कारण अंधकारमय भविष्य की की ओर देख रहे हैं’’। उन्होंने कहा कि इसी तरह सब्जियां उगाने वाले सीमांत किसानों की उपज पूरी तरह से नष्ट होने के कारण पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने सभी हलकों में लोगों से बातचीत की। इस हलके के चेता गांव में लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नाले की सफाई करने में सरकार की नाकामी के कारण उनके दुखों को बढ़ा दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि कैसे गाद निकालने के लिए नाले की खुदाई नही की गई थी तथा इसके ‘बंधों’ को मजबूत नही किया गया था। उन्होंने बताया कि अन्य हलके के लोगों ने यही शिकायत दोहराई, जो लगातार बारिश के कारण बाढ़ के खतरे को दूर करने के लिए सुधारात्मक कार्रवाई करने में सरकार की पूर्ण नाकामी का संकेत देती हैं।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि किसानों ने उसे संपर्क कर उन्होंने अपनी धान की फसल उगाने के लिए बैंक कर्जा लिया उसका ब्याज माफ किया जाने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक वास्तविक मांग है और इसे तुरंत पूरा किया जाना चाहिए’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा निरर्थक ब्यान देने के बजाय तत्काल राहत प्रदान करने के लिए सरकार की ओर देख रहे हैं। उन्होने कहा, ‘‘ जिनके घर तबाह हुए हैं उनमें से प्रत्येक के लिए पांच-पांच लाख रूपये जारी किए जाने चाहिए, जबकि किसानों को गिरदावरी लंबित रहने के लिए 25हजार रूपये प्रति एकड़ की अंतरिम राहत दी जानी चाहिए’’।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *