Flood In Punjab: पंजाब में बाढ़ का कहर, हाई अलर्ट जारी, पुलिस कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, फाजिल्का। Flood In Punjab: फाजिल्का के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए फाजिल्का पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। फाजिल्का पुलिस ने कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं और पुलिस कर्मियों को जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए तैनात रहने के लिए कहा गया है।

ये भी पढ़ें: प्रमुख उद्योगपति पर युवती ने लगाए शारीरिक शोषण का आरोप

फाजिल्का की एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू खुद देर शाम तक सीमावर्ती गांव के हालात का खुद जायजा लिया। एसएसपी द्वारा जीरो लाइन तक सुरक्षा की जांच की गई। एसएसपी अवनीत कौर सिद्धू ने कहा कि जब से यह स्थिति पैदा हुई है, तब से नागरिक और पुलिस प्रशासन बीएसएफ के साथ समन्वय बनाकर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इसके साथ ही इसे लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई भी परिस्थिति आए, प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि जलस्तर बढ़ रहा है। इसी को ध्यान में रखकर व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *