Punjab News: पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों को लाभ देने के लिए नियमों एवं शर्तों को बनाऐगी और सरल : अनमोल गगन मान

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार निर्माण श्रमिकों का जीवन स्तर ऊँचा उठाने और उनको लाभ देने के लिए नियमों एवं शर्तों को और सरल बनाऐगी जिससे निर्माण श्रमिकों को सरकारी सहूलतों का लाभ लेने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

इस सम्बन्धी और ज्यादा जानकारी देते हुए हुए श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन और आतिथ्य मंत्री अनमोल गगन मान ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों को अधिकतम लाभ देने के मंतव्य से पंजाब बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्करज़ वैलफेयर बोर्ड की भलाई स्कीमों के नियमों एवं शर्तों को सरल बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अब निर्माण श्रमिक अपनी रजिस्ट्रेशन करवाते ही बोर्ड की भलाई स्कीमों का लाभ ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों की सुविधा के लिए एक मोबायल एप ‘पंजाब किरती सहायक’ उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि इस मोबायल एप पर निर्माण श्रमिकों अपने मोबायल से ख़ुद ही सरकार की भलाई स्कीमों का लाभ लेने के लिए रजिस्टर कर सकते हैं जिससे उसे अपनी दिहाड़ी का नुकसान करके सुविधा केंद्र में जाने की भी ज़रूरत नहीं है।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *