UP News: मेरठ-दिल्ली हाइवे पर सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिवभक्तों ने किया योगी-योगी का उद्घोष

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मेरठ। UP News: दिल्ली-मेरठ हाइवे पर शुक्रवार को कांवड़ यात्रा पर निकले शिवभक्तों को बेहद खास अहसास की अनुभूति हुई, क्योंकि स्वयं सीएम योगी द्वारा उनपर पुष्प वर्षा की गई। सीएम योगी सीधे सहारनपुर से दिल्ली-मेरठ हाइवे पहुंचे, जहां उन्होंने हजारों की तादात में उपस्थित शिवभक्तों पर दोनों हाथों से पुष्प बरसाए। सीएम के लिए यहां पर विशेष मंच बनाया गया था, जिस पर खड़े होकर उन्होंने पुष्प वर्षा की।

सीएम को अपने बीच पाकर कांवड़ियों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया। बैंड-बाजे और डीजे की धुन पर थिरकते हुए उन्होंने भी सीएम योगी का अभिनंदन किया। इस बीच शिवभक्तों की ओर से योगी-योगी, हर हर महादेव और जय भोले का उद्घोष भी सुनाई दिया। सीएम योगी के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

इससे पहले शुक्रवार दोपहर को मेरठ के आसमान से शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। हेलिकॉप्टर से प्रशासन, पुलिस के वरिष्ठ अफसरों ने आसमान से कांवड़ियों पर फूल बरसाए। मेरठ से बरनावा तक कांवड़ियों पर फूल वर्षा की गई। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद लगातार हर साल कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों पर फूल बरसाए जाते हैं। कुछ दिन पहले वाराणसी में भी अफसरों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की थी।

मेरठ पुलिस लाइन से कमिश्नर, डीएम समेत अन्य बड़े अधिकारियों ने हेलिकाप्टर से उड़ान भरी। हेलिकाप्टर से उड़कर पूरे जिले और जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण किया गया। इसके बाद पुष्पवर्षा हुई। डीएम और एसएसपी ने मेरठ जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसा कर किया।

ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा

पुलिस लाइन, बेगमपुल, सिवाया टोल, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास पुल, जानी पुल, निवाड़ी, मोहिद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेज, सुभारती, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर होते हुए औघड़नाथ मंदिर पर हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इसके बाद बागपत में पुलिस लाइन से रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी, गल्हैता गांव ओर पुरामहादेव मंदिर में पुष्पवर्षा हुई।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *