Punjab News: महाराजा रणजीत सिंह प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट के 13 कैडिट एन.डी.ए. और आई.एम.ए. में हुए शामिल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे महाराजा रणजीत सिंह आम्र्ड फोरसिज़ प्रैपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ. पी.आई.), एस.ए.एस.नगर (मोहाली) के 13 कैडिट पिछले महीने इंडियन मिलटरी अकैडमी (आई. एम. ए.), नेशनल डिफेंस अकैडमी और तकनीकी दाखि़ला स्कीम जैसी रक्षा अकादमियों में शामिल हुए हैं। कैडिट मनप्रीत सिंह टी.ई.एस. एंट्री के लिए चुने गए चोटी के 20 उम्मीदवारों में शामिल है।

ये भी पढ़ें: पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर पुलिस कस्टडी से फरार

इन कैडिटो को बधाई देते पंजाब के रोजग़ार उत्पत्ति, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि इन 13 कैडिट चुने जाने के साथ इस इंस्टीट्यूट के अब तक कुल 216 कैडिट अलग-अलग सर्विस प्रशिक्षण अकादमियों में शामिल हो चुके हैं। इस संस्था के 141 पूर्व कैडिट भारत की रक्षा सेवाओं में बतौर कमिशनड अधिकारी नियुक्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान की नेतृत्व वाली पंजाब सरकार रक्षा सेवाओं में जाने के इच्छुक पंजाब के बेटियां- बेटोंं के सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है।
उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़े गौरव की बात है कि 52 प्रतिशत की चुनाव दर से यह संस्था देश में अपनी किस्म की सबसे सफल संस्था है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि यह कैडिट देश का गौरव साबित होंगे। महाराजा रणजीत सिंह ए. एफ. पी. आई. के डायरैक्टर मेजर जनरल अजय एच. चौहान ( सेवामुक्त) ने कैडिटें को ड्यूटी प्रति समर्पण और पंजाब के सपूत और देश के सच्चे सिपाही बनने के लिए प्रेरित किया।

VIDEO- नूरां सिस्टर्स ने लूट ली महफिल | अली… अली … पर सब को झुमाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *