Jalandhar News: जालंधर के भानू पठानिया ने जीता बैंच प्रेस और डेडलिफ़्ट में स्वर्ण पदक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: दिल्ली में फ्यूचर पावरलिफ़्टिंग एकेडमी फ़ेडरेशन की तरफ़ से बैंचप्रेस और डेडलिफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें देश भर से पहलवानों ने भाग लिया था। 74 किलोवर्ग के मुक़ाबले में जालंधर के भानू परताप पठानिया ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।

इसके साथ ही भानू को सबसे अधिक वेट उठाने पर अपने वर्ग में स्ट्रोंगेस्ट मैन का अवार्ड से भी सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता दिल्ली के द्वारका मोर स्थित रॉयल पैलेस में करवाई गई थी। भानू पठानिया ने अपनी जीत का सेहरा अपने पिता स्वर्गीय सुरेश सिंह पठानिया और माता सुनीता पठानिया को दिया।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि उनके पिता भी पहलवानी किया करते थे, उन्हीं से प्रेरणा लेकर पहलवानी आरंभ की थी। अब आने समय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएँ आरंभ होगी। इसमें पंजाब को प्रतिनिधित्व करने की तैयारी कर रहे है। उनका सपना देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है।
इससे पहले भी भानू कई प्रतियोगिताएँ जीत चुके है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

वे सूर्या एनक्लेव स्थित फ़िटमेक्स जिम में राजन पठानिया से ट्रेनिंग लेते है। इसके साथ ही जालंधर के श्रीमन्न हॉस्पीटल में मार्केटिंग की नौकरी करते है। भानू की माता सुनीता पठानिया ने कहा कि उन्हें बहुत गर्व महसूस होता है कि उनका बेटा अपने पिता की राह पर चल रहा है। वह अपने बेटे को देश के लिए पदक जीतते देखना चाहती है। उनका बेटा भी पूरी मेहनत के साथ सपना पूरा करने में लगा हुया है।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *