Loot In Bank: एक्सिस बैंक में बड़ी लूट, लूटेरे 10 मिनट में 1 करोड़ से ज्यादा की कैश लेकर फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बिहार। Loot In Bank: बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बिहार के वैशाली में बैंक में बड़ी लूट हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक वैशाली के एक्सिस बैंक में 1 करोड़ की लूट हो गयी है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह ब्रांच खुलते ही 10 बजकर 56 मिनट पर 4 अपराधी बैंक के अंदर घुसे।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट की। बदमाश लॉकर खुलवाकर कैश ले गए हैं। बैंक के अंदर ही मौजूद कस्टमर से उन्होंने एक बैग लिया। उसमें कैश भरा और करीब 11 बजकर 6 मिनट पर फरार हो गए। अपराधियों ने 10 मिनट के अंदर 1 करोड़ की लूट की है। ये लूट लालगंज बाजार की एक्सिस बैंक की ब्रांच में हुई है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

लूट की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है बैंक के कर्मचारियों और ग्राहकों से अपराधियों के बारे में जानकारी ली गई है। दो बदमाश हाजीपुर की ओर भागे तो बाकी 2 मुजफ्फरपुर की ओर भाग निकले।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *