Redmi 12 5G: Xiaomi के 5 सस्ते प्रोडक्ट्स भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स पढ़कर रहे जाएंगे हैरान

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। Redmi 12 5G: Xiaomi ने मंगलवार को एक लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन किया। नई दिल्ली में आयोजित इवेंट के दौरान Redmi 12 Series, Xiaomi Smart TV X सीरीज, Redmi Watch 3 Active और Redmi SonicBass Wireless Earphones 2 को पेश किया। इसके साथ ही कंपनी ने Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट से पर्दा उठाया।

Redmi 12 4G और 5G को लॉन्च किया.इस सीरीज की शुरुआती कीमत 8999 रुपये है. इस सीरीज में कई दमदार फीचर्स और आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है. पहले 4G वेरिएंट की बात करते हैं. Redmi 12 4G को दो वेरिएंट में पेश किया है, जिसमें 4GB RAM और 128 GB वेरिएंट की कीमत  8,999 रुपये है।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

वहीं 6GB RAM और 128 GB वेरिएंट की कीमत 10,499. इसमें बैंक ऑफर्स शामिल है. रेडमी के इस फोन में 6.79-inch FHD+ डिस्प्ले दिया है, जो  90Hz के रिफ्रेश रेट्स के साथ आता है. इसमें पंच होल कटआउट का इस्तेमाल किया है, जिसमें सेल्फी कैमरा दिया है।

हालांकि इसमें थोड़े थिक बेजेल का इस्तेमाल किया जाएगा. इस फोन में 5000mAh की बैटरी है, जो 18W के फास्ट चार्जर के साथ आता है. यह फोन तीन कलर वेरिएंट  Pastel Blue, Moonshine Silver और Jade Black में आता है।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

Redmi 12 4G ग्लास बैक पैनल के साथ आता है, जो इसे प्रीमियम लुक देने का काम करेगा. बैक पैनल पर कैमरा लेंस के चारों तरफ सिल्वर मैटेलिक रिम्स का इस्तेमाल किया है. यह फोन MIUI 14 बेस्ड Android 13 पर काम करेगा. इसमें MIUI dialler भी मिलेगा, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह मी फैंस के बीच में कापी पॉपुलर है. रेडमी के इस हैंडसेट में MediaTek Helio G88 प्रोसेसर दिया है।

Redmi 12 4G में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा

Redmi 12 4G में बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया है. इसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का कैमरा है. 8MP का सेकेंडरी लेंस और 2megapixel का मैक्रो सेंसर दिया है.  Redmi 12 5G का इंडिया ग्लोबल डेब्यू हुआ है,  Redmi 12 4G की तुलना में कुछ डिफ्रेंस हैं।

इसमें मुख्य एक चिपसेट, 5G टेक्नोलॉजी है.  Redmi 12 5G स्मार्टफोन भारत में  Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है. इस प्रोसेसर के साथ आने वाला यह भारत का पहला स्मार्टफोन है. Redmi 12 5G  के कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप है।

इसमें 50-megapixel का प्राइमरी कैमरा और 2-megapixel का प्राइमरी कैमरा सेंसर है. इसमें 8-megapixel का सेल्फी कैमरा है. दोनों ही स्मार्टफोन 5000 mAh की बैटरी और 18W के फास्ट चार्जिंग के साथ आता है. इस फोन के तीन वेरिएंट है, जो  4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 8GB + 256GB हैं।

Redmi Watch 3 Active के फीचर्स और कीमत

रेडमी ने अपनी एक स्मार्टवॉच की भी अनाउंसमेंट की है. इस स्मार्टवॉच में Bluetooth voice calling  का फीचर मिलेगा. साथ ही प्रोटेक्शन के लिए 5 ATM water resistant का फीचर है. इसमें 100 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स को शामिल किया है. यह Android और iOS सपोर्ट के साथ आती है।

रेडमी के इस स्मार्टवॉच में 1.83-inch का डिस्प्ले दिया है, जो  450 nits ब्राइटनेस के साथ आता है. इसमें करीब 200 वॉच फेस का इस्तेमाल किया है. कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैटरी बैकअप दे सकती है. Redmi Watch 3 की कीमत 2,999 रुपये है. इसे mi.com और Xiaomi रिटेल से 3 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *