Crime In Punjab: पंजाब के इस जिले में महिला की गला घोंटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
died

डेली संवाद, बरनाला। Crime In Punjab: पंजाब के बरनाला से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि बरनाला में एक महिला की हत्या कर दी गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के बरनाला स्थित सेखा रोड गली नंबर 1 में घर में एक महिला की गला घोंटकर अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें : महिला को पीटने-कपड़ा फाड़ने वाले प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ FIR दर्ज

मिली जानकारी के मुताबिक उस समय महिला घर में अकेली थी। तभी कुछ अज्ञात लोग घर आए और महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम मंजू पत्नी जसवंत राय बताया जा रहा है। इस बात की जानकारी तब हुई जब महिला की बेटी 2:30 बजे के करीब कॉलेज से घर आई।

ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा शव को बरनाला के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

VIDEO- मणिपुर घटना पर नीटू शटरांवाला गुस्से में, बोला – काश मैं PM होता तो दरिंदों को सूली पर लटका देता















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *